51-new-cases-of-corona-infection-in-jharkhand
51-new-cases-of-corona-infection-in-jharkhand 
झारखंड

झारखंड में कोरोना संक्रमण के 51 नये मामले

Raftaar Desk - P2

रांची, 19 फरवरी (हि.स.)। झारखंड राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 51 नए मरीज मिले हैं और कोरोना से 51 मरीज ठीक हुए हैं। राहत की बात ये है कि राज्य में आज करोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 28, बोकारो से एक, देवघर से एक, धनबाद से एक , दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 17, लातेहार से एक, लोहरदगा से एक मरीज मिले हैं। बुलेटिन के मुताबकि राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 119528 हो गया है। इनमें 467 सक्रिय केस हैं जबकि 117977 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1084 मरीज की मौत कोरोना से हुई है जबकि झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98 .70 प्रतिशत हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास