50-corona-patients-found-in-jharkhand-51-recovered
50-corona-patients-found-in-jharkhand-51-recovered 
झारखंड

झारखंड में 50 कोरोना मरीज मिले, 51 हुए ठीक

Raftaar Desk - P2

रांची, 23 फरवरी (हि.स.)। झारखंड में मंगलवार को 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, राज्य में खुशी की बात है कि करोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि राज्य में कोरोना से 51 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 33, बोकारो से दो, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से नौ, गुमला से एक, जामताड़ा से एक, खूंटी से एक, रामगढ़ से एक, सिमडेगा से एक मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 119687 हो गया हैं। इनमें 447 सक्रिय केस हैं। जबकि 118154 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1086 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98 .71 प्रतिशत हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास