47-fir-filed-for-violation-of-kovid-19-guidelines-in-jharkhand
47-fir-filed-for-violation-of-kovid-19-guidelines-in-jharkhand 
झारखंड

झारखंड में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर 47 एफआईआर दर्ज

Raftaar Desk - P2

05/05/2021 रांची, 05 मई (हि.स.)। झारखंड पुलिस ने कोविड-19 को लेकर सरकार की ओर से लागू किए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दिशा निर्देश के उल्लंघन करने पर मंगलवार तक राज्य में 47 एफआईआर दर्ज किये हैं। मामले में सबसे ज्यादा नौ एफआईआर बोकारो जिले में किया गया है। इसके अलावा गुमला में एक, सिमडेगा में दो, जमशेदपुर में दो, सरायकेला में चार, पलामू में एक, गढ़वा में एक, हजारीबाग में दो, कोडरमा में पांच, गिरिडीह में पांच, धनबाद में सात, दुमका में चार और जामताड़ा में चार एफआईआर दर्ज किए गए हैं। बिना मास्क पहने 31131 लोगों पर हुई कार्रवाई कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का निर्देश देते हुए कई पाबंदियां लगाई गई है। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए झारखंड पुलिस दिन-रात जुटा हुआ है। पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने 31131 लोगों पर कार्रवाई की गई है। जबकि राज्य में बिना मास्क पहने लोगों से 25 लाख 1940 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। राज्य पुलिस के प्रवक्ता व आईजी अभियान एवी होमकर ने बुधवार को बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकलने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है और प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है। सभी एसपी को सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र