326-patients-were-identified-in-lohardaga-90-were-healthy
326-patients-were-identified-in-lohardaga-90-were-healthy 
झारखंड

लोहरदगा में 326 मरीज चिन्हित किये गए, 90 स्वस्थ हुए

Raftaar Desk - P2

06/05/2021 लोहरदगा, 06 मई (हि.स.)। लोहरदगा जिला मे कोरोना का संक्रमण लगातार बढता जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज लोहरदगा जिला में कुल 326 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। साथ ही 90 लोग होम आइसोलेशन के दस दिवसीय डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत आइसोलेशन से ठीक भी हुए। उन्होंने बताया कि आज मिले 326 पॉजिटिव मामलों में से आरएटी से 287, ट्रू नेट से 27 और आरटीपीसीआर से 11 मामलों की पुष्टि हुई है। आज मिले 326 कोरोना के नये मामलों के साथ लोहरदगा जिला में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1842 हो चुकी है। आज लोहरदगा जिला के कुल 03 कोरोना संक्रमितों मृत्यु हुई। कोविड-19 की वजह से लोहरदगा में इस वर्ष अब तक कुल 45 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार / गोपी/चंद्र