129 centers set up in Kovishield in the state: Banna Gupta
129 centers set up in Kovishield in the state: Banna Gupta 
झारखंड

कोविशील्ड के लिए राज्य में बनाए गए हैं 129 केंद्र : बन्ना गुप्ता

Raftaar Desk - P2

रांची, 13 जनवरी (हि. स.)। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य को कोविशील्ड बुधवार को 166200 वैक्सीन राज्य को प्राप्त हुई है। इसमें 131000 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा। बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा रामगढ़ के आर्मी कैंट और रांची में लगाया जाएगा। कोविशिल्ड लगाने के लिए राज्य में 129 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से डोज दिया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सौ-सौ का ग्रुप बना कर इसे देंगे। उन्होंने बताया कि 15 दिन में वैक्सीन का दूसरा फेज का वैक्सीन प्राप्त होगा। इसे लगाकर 28 से 3 महीना में दूसरा डोज लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आईसीएमआर के निर्देश का पालन करेंगे। झारखंड सरकार ईमानदारी के साथ इसे पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को ही राज्य के 24 जिलों में इसे लेकर वहां के उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव और एनआरएचएम के अधिकारियों की बैठक हुई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा। इसके बाद जो 50 वर्ष के ऊपर हैं उनको दिया जाएगा। इसके साथ ही जिनको बीमारी है उन्हें भी यह दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in