125-people-found-corona-positive-in-koderma
125-people-found-corona-positive-in-koderma 
झारखंड

कोडरमा में 125 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

Raftaar Desk - P2

12/04/2021 कोडरमा, 12 अप्रैल (हि. स.)। जिले में कोरोना की स्थिति बेकाबू होते जा रही है। जिले में सोमवार को एक दिन में अबतक का सर्वाधिक 125 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में 24 घंटे के अंदर ट्रू-नेट जांच में कुल 90 और एंटीजेन में 35 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि जिले में अब सक्रिय मरीज़ो की संख्या 574 पहुंच गई है। इनमें 365 लोग होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर एक साल बाद लॉकडाउन जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। दरअसल, इस बार कोरोना काफी तेजी गति से पैर पसार रहा है। कोविड-19 की दूसरी लहर कोडरमा में अब तक 700 से अधिक लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। यहां के वैसे तीन लोगों की भी मौत हुई है जो बाहर इलाजरत थे। हिंदुस्थान समाचार/ संजीव