जम्मू, 16 दिसंबर (हि.स.)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, हीरानगर तथा नगरोटा, जम्मू में एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया। बल की ओर से बुधवार को इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रुप केन्द्र में तैनात सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने ग्रुप केन्द्र के सामने रहने वाले नगरोटा वासियों के साथ मिलकर सैनिक स्कूल सड़क तथा उसके आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें सभी अधिकारीयों/जवानों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढकर योगदान एवं श्रमदान किया। इस अवसर पर सुखजीत सिंह राणा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बी.सी. शर्मा, कमाण्डेंट एंव अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे जिन्होंने सफाई अभियान में योगदान दिया। एक दिसंबर को सुखजीत सिंह राणा पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं अन्य कार्मिकों को स्वच्छता संकल्प की शपथ दिलाई गई। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in