रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन गांधी नगर ने शिशु समाधि में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन गांधी नगर ने शिशु समाधि में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया 
जम्मू-कश्मीर

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन गांधी नगर ने शिशु समाधि में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया

Raftaar Desk - P2

जम्मू, 9 अगस्त (हि.स.)। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन गांधी नगर ने विभिन्न पेड़ों को लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इन पौधों को वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग द्वारा प्रदान किया गया जो कि शास्त्री नगर श्मशान घाट जम्मू में शिशु समाधि (चिल्ड्रन ग्रेव यार्ड) के आसपास लगाए गए। एस बलविंदर सिंह अध्यक्ष शास्त्री नगर श्मशान, भरत कुमार सचिव और सुरेश सेठी कैशियर शास्त्री नगर श्मशान नगर जम्मू के साथ-साथ लालमन खजुरी अध्यक्ष आरडब्ल्यूएजी और चंद्र उदय जनरल एसडब्ल्यूएजी ने वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया। अभियान के दौरान मेडिसिनल के विभिन्न पौधों के साथ-साथ पारिस्थितिक महत्व के पौधे लगाए गए। शकील अहमद रेंज अधिकारी एमएफपी रेंज जम्मू के साथ रेंज स्टाफ भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सिंह और उनकी टीम ने हर साल इस तरह के वृक्षारोपण अभियान के आयोजन में उनके सहयोग के लिए शहरी वानिकी प्रभाग जम्मू की भूमिका की सराहना की और परिवेश में स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में उनकी भूमिका और दृढ़ संकल्प की सराहना की। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान-hindusthansamachar.in