जम्मू, 08 अगस्त (हि स) । लद्दाख के सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुरमू को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। शनिवार को मुर्मू को बधाई देते हुए सांसद ने कहा की उनके भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई। बताते चलें कि हाल ही में गिरीश चंद्र मुर्मू को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल पद से हटाया गया था। उनकी जगह भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को उपराज्यपाल बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / राहुल / बलवान-hindusthansamachar.in