कठुआ, 14 अक्तूबर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की रिहाई की खुशी में पीडीपी कठुआ इकाई ने मिठाईयां बांटकर खुशी जाहिर की है। बुधवार को पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी कठुआ कार्यालय में पीडीपी के जिला अध्यक्ष जगदीप सिंह जग्गा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। वही पत्रकारो को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जगदीप सिंह जग्गा ने कहा के लगभग 14 महीने के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को नजरबंद से रिहा कर दिया गया है जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर है। उन्होंने कहा की महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री रही, जिन्होंने अपने कार्यकाल में जम्मू कश्मीर की जनता के हित के लिए बहुत अच्छे कार्य किए जिसे लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की सच्चाई को दबाने के लिए उन्हें गलत ढंग से नजरबंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा जब से महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किया था तब से जम्मू कश्मीर की पहचान ही खत्म कर दी है। केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद डोगरों की पहचान खत्म कर दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में आज हर एक वर्ग पीड़ित है। सरकारी कर्मचारी, अस्थाई कर्मी, छोटे बड़े दुकानदार, प्राइवेट नौकरियां, उद्योग जगत आदि हर वर्ग इस वक्त परेशान है। हर एक को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, गरीब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अब महबूबा मुफ्ती आजाद हैं एक बार फिर से महबूबा मुफ्ती के साथ पीडीपी के सभी कार्यकर्ता धारा 370 और 35ंए को वापिस बहाल करने के लिए जंग लड़ेंगे। जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा दिया जाएगा तभी जाकर डोगरों की पहचान वापिस लौटेगी। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in