दोपहर उपरांत हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत
दोपहर उपरांत हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत  
जम्मू-कश्मीर

दोपहर उपरांत हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत

Raftaar Desk - P2

उधमपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के उपरांत शुक्रवार दोपहर उपरांत तेज वर्षा हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जबकि दूसरी ओर जैसे ही आसमान पर काली घटा छाई, विद्युत विभाग ने बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया, जोकि करीब 3 घंटे उपरांत बहाल हुई, जिससे लोगों को उमस से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस वर्षा के कारण सभी नदी नाले पूरे उफान पर बह रहे थे। यह वर्षा किसानों के लिए भी लाभकारी मानी जा रही है। वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा मौसम भी सुहाना हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in