गांदरबल में स्थित छतरगुल आर्मी कैंप में सेना ने एक जवान ने की आत्महत्या
गांदरबल में स्थित छतरगुल आर्मी कैंप में सेना ने एक जवान ने की आत्महत्या 
जम्मू-कश्मीर

गांदरबल में स्थित छतरगुल आर्मी कैंप में सेना ने एक जवान ने की आत्महत्या

Raftaar Desk - P2

श्रीनगर 06 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीनगर के गांदरबल में स्थित छतरगुल आर्मी कैंप में सेना ने एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से मंगलवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मंगलवार को गांदरबल में स्थित छतरगुल आर्मी कैंप से अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज गूंजते ही उसकी यूनिट के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने देखा की वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है। जवानों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान-hindusthansamachar.in