आर.एस.एस व भारतीय किसान संघ ने एकात्मता दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न स्थानों पर फहराया तिरंगा
आर.एस.एस व भारतीय किसान संघ ने एकात्मता दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न स्थानों पर फहराया तिरंगा 
जम्मू-कश्मीर

आर.एस.एस व भारतीय किसान संघ ने एकात्मता दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न स्थानों पर फहराया तिरंगा

Raftaar Desk - P2

उधमपुर, 5 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ऊधमपुर के जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट सन्नी महाजन एवं कुटुंब प्रबोधन गतिविधि प्रमुख कृष्ण जी द्वारा संयुक्त रूप से एकात्मता दिवस के उपलक्ष्य पर शहर के इंदिरा चैक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रांत टोली के सदस्य अश्विनी जी द्वारा ध्वजारोहन किया गया और सभी प्रदेशवासियों को धारा-370 एवं अनुछेद-35ए की समाप्ति के एक वर्ष पूरे होने पर बधाई दी गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एडवोकेट सन्नी महाजन ने बताया कि गत वर्ष आज ही के दिन भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद की मूल जड़ को समाप्त कर के बेहद ही सराहनीय कार्य किया और इसके लिए जम्मू-कश्मीर का प्रत्येक नागरिक बधाई का पात्र है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में अलगाववादी ताकतों को बड़ा झटका लगा है, और आज जम्मू-कश्मीर में वाल्मिकी एवं गोरखा समाज, वैस्ट पाक रिफ्यूजी तथा महिलाओं को समान अधिकार मिलने से राष्ट्रभक्त ताकतों को और मजबूती मिली है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह विकास जी, जिला बौद्धिक प्रमुख रोहित, नगर बौद्धिक प्रमुख सुनील, आशीष, पंकज महाजन, पार्षद अनिल अरोड़ा, वंश आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान संघ जम्मू कश्मीर द्वारा जिला ऊधमपुर के शहीदी चैक पर 35ए और 370 के हटाए जाने की सालगिरह के उपलक्ष्य में भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष पूर्ण चंद द्वारा तिरंगा झंडा लहराया गया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय किसान संघ के प्रांत महामंत्री विजय, अशोक जी, प्रांत युवा प्रमुख जगदीश, जिला अध्यक्ष ताराचंद, जिला कोषाध्यक्ष रामाश्रय और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ----------hindusthansamachar.in