आबादी वाले क्षेत्र में टॉवर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन
आबादी वाले क्षेत्र में टॉवर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन 
जम्मू-कश्मीर

आबादी वाले क्षेत्र में टॉवर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

सांबा, 10 जुलाई (हि.स.)। सांबा के सुपवाल क्षेत्र में एयरटेल मोबाइल कम्पनी का टावर आबादी वाले क्षेत्र में लगाने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन का नेतृत्व स्थानीय सरपंच प्रवीण चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल टावर को आबादी वाले इलाके में लगाया जा रहा है जिसका वह कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने तब भी इसका विरोध किया था जब पहले टावर लगना शुरू हुआ था और लोगों का विरोध देखते हुए प्रशासन ने टावर का काम बंद भी किया था। लेकिन अब फिर मोबाइल कम्पनी के लोग टावर लगाने का काम छुट्टी वाले दिन करते हैं। इसके विरोध में आज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की क़ि यहां पर टावर नहीं लगाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरने को विवश हो जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in