स्वर्णकार संघ के उप चेयरमैन रमेश बर्मा ने अपने पद से दिया त्यागपत्र
स्वर्णकार संघ के उप चेयरमैन रमेश बर्मा ने अपने पद से दिया त्यागपत्र 
जम्मू-कश्मीर

स्वर्णकार संघ के उप चेयरमैन रमेश बर्मा ने अपने पद से दिया त्यागपत्र

Raftaar Desk - P2

आर.एस. पुरा , 15 जुलाइ्र (हि.स.)। स्वर्णकार संघ आर.एस. पुरा के उप चेयरमैन रमेश कुमार ने बुधवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। आर.एस. पुरा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने इस बात की घोषणा की। उन्होंने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए कहा कि वह पद पर ना होते हुए भी संघ के साथ चलते रहेंगे और जहां पर भी उनकी जरूरत होगी वह कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उप चेयरमैन पद से त्यागपत्र देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सेहत पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रही है। ऐसे में उन्होंने पद से त्यागपत्र देना ही बेहतर समझा है। उन्होंने कहा कि उप चेयरमैन होते हुए उन्होंने पूरी ईमानदारी तथा मेहनत के साथ कार्य किया। इस अवसर पर उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in