rajni-patil-held-a-meeting-with-congress-workers-in-samba
rajni-patil-held-a-meeting-with-congress-workers-in-samba 
जम्मू-कश्मीर

रजनी पाटिल ने सांबा में की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

Raftaar Desk - P2

सांबा, 23 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस नेता भी अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गए है। इसी संदर्भ मे मंगलवार को कस्बा के नीजि होटल में कार्यकर्ताओं की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्ष्ता कांग्रेस के युवा नेता संजीव शर्मा ने की जबकि कांग्रेस के जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष जी.ए. मीर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान वक्ताओं ने केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। उनका कहना था कि भाजपा ने अच्छे दिन लाने का लोगों के साथ जो वादा किया था अब आहिस्ता आहिस्ता सामने आने लगा है। उनका कहना था की भाजपा ने हिन्दु मुस्लिमों को आपस में लड़ाने का काम किया है। अब सिख समुदाय को भी लड़ा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मीर ने कहा कि भाजपा को जम्मू कश्मीर से सीटें जरूर मिल सकती हैं, लेकिन देश पीछे जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार सभी काले कानून रात को ही पास करते हैं। उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाले को किसानों के दर्द का कया पता है। उन्होंने जोर देकर कहा की राहुल गांधी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होगें। उनके अनुसार कि डीलिमेटेशन के बाद बडे बदलाव देखने को मिलेगें। वह अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करेगें। इस अवसर पर रमण भल्ला, इंदु पवार, मनमोहन सिंह, कुमेर सिंह, बब्ल गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान