panthers-activists-continue-to-distribute-masks-and-sanitizers
panthers-activists-continue-to-distribute-masks-and-sanitizers 
जम्मू-कश्मीर

पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने मास्क और सेनिटाइजर वितरित करने का सिलसिला रखा जारी

Raftaar Desk - P2

सांबा, 28 मई (हि.स.)। जिला सांबा में लोगों के बीच मास्क और सेनेटाइजर वितरित करने और लोगों में जागरूकता फैलाने की मुहिम को लगातार जारी रखते हुए पैंथर्थ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी जिला सांबा की काली बड़ी क्षेत्र में मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए। मिली जानकारी के अनुसार पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह मुहिम पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल के दिशानिर्देशों और जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह की देखरेख में चलाई है। लोगों में मास्क और सेनेटाइजर वितरित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी किया। राजेश्वर सिंह ने कहा की कोरोना को जागरूकता से ही हराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से प्रशासन के आदेशों का पालन कर घरों में ही रहने की अपील की है। राजेश्वर सिंह ने कहा की जान है तो जहान है। अगर हम जीवित रहेंगे तो पैसे भी कमा लेंगे। इसलिए जितना हो सके घरों में रहें। मौके पर सरपंच कृष्ण लाल, पूर्व पंच नंद लाल, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण खजुरिया, जिला सचिव कुलवीर सिंह, सिटी प्रधान परलाद सिंह भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान