किसान मोर्चा नेता को किया गया सम्मानित
किसान मोर्चा नेता को किया गया सम्मानित 
जम्मू-कश्मीर

किसान मोर्चा नेता को किया गया सम्मानित

Raftaar Desk - P2

बिशनाह, 11 जून (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के केन्द्र शासित प्रदेश जममू व कश्मीर के उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह चिब को गुरूवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। उनको सम्मानित करने के सिलसिले में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान सतीश भारती, नारायण दत्त शर्मा, परमिंदर कुमार, राज सिंह लंगेह, सुरजीत रामपाल, केवल शर्मा, बलबीर कौर, तरसेम लाल और अन्य भी मौजूद थे। इस दौरान एक सादे समरोह का आयोजन किया गया और इस दौरान शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। मोर्चा के बिशनाह कार्यालय में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने फूलों के हार पहनाकर मोर्चा के उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह चिब को सम्मानित किया गया। इस दौरान अपने विचार प्रकट करते हुए मोर्चा के उपाध्यक्ष ने कहा कि वह किसानों की समस्याओं को हल करने ओर मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ेगें। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in