jammu-and-kashmir-and-ladakh-likely-to-have-dry-weather-till-21-february
jammu-and-kashmir-and-ladakh-likely-to-have-dry-weather-till-21-february 
जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 21 फरवरी तक शुष्क मौसम रहने की संभावना

Raftaar Desk - P2

जम्मू, 11 फरवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तापमान में गुरुवार को भी सुधार जारी रहा। मौसम विभाग ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में कम से कम 21 फरवरी तक शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि जारी है। मेट विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मौसम अगले 10 दिनों के दौरान मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कल अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचेे 4.1, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस था। लद्दाख के लेह शहर में रात का तापमान शून्य से नीचे 10.4, कारगिल का शून्य से नीचे 13.4 और द्रास का शून्य से नीचे 18.5 दर्ज किया गया। वहीं जम्मू शहर में गुरूवार सुबह धुंध छाई रही। इस दौरान सर्द हवाओं का दौर भी जारी था, हालाकि दिन होते होते अब धूप निकल आई है जिससे लोगों को सर्दी के मौासम से थोड़ी राहत मिल रही है। इस बीच जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 11.2, कटरा 10.1, बटोत 5.9, बनिहाल 2.2 और भद्रवाह 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in