ddc-member-honored-sham-lal-gupta-chairman-of-ngo-anti-crime-team
ddc-member-honored-sham-lal-gupta-chairman-of-ngo-anti-crime-team 
जम्मू-कश्मीर

डीडीसी मेंबर ने एनजीओ एन्टी क्राइम टीम के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता को किया सम्मानित

Raftaar Desk - P2

जम्मू, 14 मई (हि.स.)। बिशनाह ब्लॉक से डीडीसी के माननीय मेंबर धरमिंदर कुमार ने आज एनजीओ एन्टी क्राइम टीम के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता को सम्मानित किया। धरमिंदर कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यकारणी मेंबर नारायण दत्त शर्मा, बिशनाह ब्लॉक से मंडल प्रधान सुशील शर्मा (गगन भाटिया) और हितेश शर्मा भी थे। धरमिंदर कुमार ने उन्हें माता की चुनरी दी। नारायण दत्त शर्मा व सुशील शर्मा ने उन्हें फूलों का बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के माननीय उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन जम्मू से फ़ोन कर एनजीओ एन्टी क्राइम टीम के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता को उनकी संस्था की तरफ से किये गए कामों की सराहना की और उनका शुक्रिया अदा किया। एन.जी.ओ एन्टी क्राइम टीम ने लॉकडाउन के दौरान बिशनाह ब्लॉक व अरनिया ब्लॉक के अंदर आती पंचायतों को घर घर जाकर सैनीटाइज किया, फोगिंग, स्प्रे करवाई, विभिन्न सरकारी विभाग, पुलिस स्टेशन को सैनिटाइज किया और ज़रूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवाया। माननीय उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनसे कोरोना काल की रोक थाम के लिए सुझाव भी मांगे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान