bullets-in-broad-daylight-in-kathua-city-two-groups-clash-due-to-ground-dispute-one-person-injured
bullets-in-broad-daylight-in-kathua-city-two-groups-clash-due-to-ground-dispute-one-person-injured 
जम्मू-कश्मीर

कठुआ शहर में दिनदहाड़े चली गोलियां, जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में झड़प, एक व्यक्ति घायल

Raftaar Desk - P2

कठुआ, 23 फरवरी (हि.स.)। कठुआ में दो गुटों में जमीनी विवाद के चलते हुइ झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान एडवोकेट दिवाकर निवासी कठुआ के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति ने हवा में अपनी पिस्टल से खुद की सुरक्षा के लिए दो राउंड फायर किए हैं। बहरहाल पुलिस ने कई लोगों को इस मामले को लेकर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कठुआ शहर में दिनदहाड़े गोलियां चलने से देहशत का माहौल बन गए। कठुआ शहर के वार्ड नंबर 16 कालीबाड़ी में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में आपसी झड़प हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बीच बचाव के लिए एक पक्ष ने दूसरे पर हवाई गोलियां चला दी। गोली चलने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। इस खूनी संघर्ष की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल व्यक्ति दिवाकर ने बताया कि कालीबड़ी इलाके मे अपनी जमीन को दिखाने के लिए किसी अन्य व्यक्ति को लेकर गया था लेकिन वहां पर कुछ व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वह जैसे ही सारे मिलकर उसे मारने लगे तो उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अपना रिवाल्वर निकाल लिया और हवा में फायर किए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उसके बाद उनके रिवाल्वर को छीन लिया गया है और बाद में बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। वही दूसरे पक्ष की एक महिला ने बताया कि उनके घर के पास में जेसीबी से कोई काम करवा रहा था तो उसकी उसी संबंध में जब उनका बेटा उनको बोलने गया तो उन्होंने उस पर रिवाल्वर से गोली दाग दी। वहीं बीच-बचाव करने के लिए उसका रिवाल्वर छीन कर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं जिला पुलिस प्रमुख डॉ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि कठुआ में जो दिनदहाड़े गोली चलाई गई है उसमें दो गुटों का कोई जमीनी विवाद है। जिसपर उनका आपसी झगड़ा हो गया है। वही झगड़े के दौरान एक गुट इनका नाम दिवाकर है उन्होंने अपना रिवाल्वर निकालकर हवाई फायर किए हैं। उन्होंने कहा कि रिवाल्वर का लाइसेंस है या नहीं यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि इस झगड़े को लेकर 5 से 6 गिरफ्तारियां भी हुई हैं, आगे की जांच जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है घायल व्यक्ति और दूसरे पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान