भाजपा किसान मोर्चा ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
भाजपा किसान मोर्चा ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित 
जम्मू-कश्मीर

भाजपा किसान मोर्चा ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Raftaar Desk - P2

जम्मू, 07 जुलाई (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमी खजूरिया एवं मोर्चा के प्रभारी नंद किशोर द्वारा मंगलवार को कोरोना वायरस की महामारी के दौरान कोरोना योद्धाओं के रूप में अपनी सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया गया। इसके बारे में विस्तार में जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता अजीत सिंह स्लाथिया ने बताया कि किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमी खजुरिया और अन्य मोर्चा नेताओं ने आज कोरोना योद्धाओं के रूप में अपनी सेवाएं देने पर डीएफओ जम्मू आलोक मौर्या (आईएफएस), डिप्टी डायरेक्टर एस्टेट इल्यास खान, आरटीओ जम्मू धनतर सिंह, एआरटीओ जम्मू शम्मी एवं निरीक्षक मुस्कान एवं बंसी लाल भगत को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि उनको कोरोना महामारी में भी निरंतर देश सेवा में लगे रहने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ किसान मोर्चा प्रभारी नंद किशोर, किसान मोर्चा के महामंत्री रमन सिंह चिब एवं मीडिया प्रभारी विजय शर्मा मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in