राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं 
हिमाचल-प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं

Raftaar Desk - P2

शिमला, 03 नवम्बर (हि. स.)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सुहागिन महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि करवाचौथ का त्योहार वैवाहिक जीवन के सुदृढ़ एवं पवित्र बंधन का द्योतक है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि करवाचौथ सुहागिन महिलाओं का एक पवित्र एवं विशिष्ट त्यौहार है, जिसके माध्यम से वे अपने पति की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in