पालमपुर को नगर निगम बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सीएम को दिया धन्यवाद
पालमपुर को नगर निगम बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सीएम को दिया धन्यवाद 
हिमाचल-प्रदेश

पालमपुर को नगर निगम बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सीएम को दिया धन्यवाद

Raftaar Desk - P2

धर्मशाला, 27 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पालमपुर को नगर निगम का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री काे धन्यवाद दिया है। मंगलवार को एक बयान में शांता कुमार ने कहा है कि मंत्रिमंडल ने आज पालमपुर को नगर निगम का दर्जा देने का निर्णय किया है। पालमपुर की जनता इसका स्वागत करती है। उन्होंने पालमपुर की जनता को भी बधाई देते हुए कहा है कि निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे पालमपुर के लिए सरकार का यह तोहफा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस नगर में दो विश्वविद्यालय, एक केन्द्र सरकार का बड़ा संस्थान हो और साथ में उतर भारत का एक बड़ा आखों का अस्पताल हो, ऐसे नगर को विकास और रखरखाव के लिए नगर निगम की अत्याधिक आवश्यकता थी। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र-hindusthansamachar.in