किन्नौर में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा फहराएंगे तिरंगा
किन्नौर में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा फहराएंगे तिरंगा  
हिमाचल-प्रदेश

किन्नौर में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा फहराएंगे तिरंगा

Raftaar Desk - P2

शिमला, 10 अगस्त (हि.स.)। जनजातीय जिला किन्नौर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विधानसभा के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा तिरंगा फहराएंगे। प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त को किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकाॅगपिओं में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चाैैधरी के स्थान पर अब किन्नौर जिला में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य सचेत नरेन्द्र बरागटा करेंगे। उल्लेखनीय है कि मंत्री सुखराम चाैधरी कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के चलते शिमला के आईजीएमसी में भर्ती हैं। सुखराम की पत्नी और दो बेटियां भी कोरोना से संक्रमित हैं। सुखराम के संपर्क में आने से पूर्व विधायक व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। सुखराम ने गत 30 जुलाई को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली थी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील-hindusthansamachar.in