कंगना रनौत के कार्यालय पर बुल्डोजर चलाने के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन
कंगना रनौत के कार्यालय पर बुल्डोजर चलाने के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन  
हिमाचल-प्रदेश

कंगना रनौत के कार्यालय पर बुल्डोजर चलाने के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

नाहन, 10 सितम्बर (हि.स.)। हिमाचल की बेटी व फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई में कार्यालय पर बुल्डोजर चलवाने वे धमकी देने के खिलाफ आज यहां भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। प्रदर्शन में भाजपा के विभिन्न मोर्चे शामिल रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि देश में सभी को बोलने की आजादी है, मगर हिमाचल के बेटी को बोलने से रोका जा रहा है। उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/जितेन्द्र-hindusthansamachar.in