virbhadra-singh-admitted-to-igmc-as-soon-as-he-returned-from-chandigarh-jai-ram-thakur-learned
virbhadra-singh-admitted-to-igmc-as-soon-as-he-returned-from-chandigarh-jai-ram-thakur-learned 
हिमाचल-प्रदेश

चण्‍डीगढ से लौटते ही वीरभद्र सिंह आईजीएमसी में भर्ती, जय राम ठाकुर ने जाना कुशलक्षेम

Raftaar Desk - P2

शिमला, 30 अप्रैल (हि. स.)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शुक्रवार शाम को आईजीएमसी के कार्डियोलॉजी में एडमिट किया गया है। उन्हें आईजीएमसी स्पेशल वार्ड नंबर 633 में एडमिट किया गया है और ऑक्सीजन लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र शुक्रवार प्रातः ही चंडीगढ़ से शिमला आए थे। वे कोरोना संक्रमित होने के बाद चण्डीगढ में अपना इलाज करवा रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी शुक्रवार दे शाम इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला में वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। वीरभद्र सिंह स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल