to-develop-nahan-as-a-model-town-dr-rajeev-bindal
to-develop-nahan-as-a-model-town-dr-rajeev-bindal 
हिमाचल-प्रदेश

नाहन को एक मॉडल टाऊन के रूप में विकसित करेंगे : डॉ राजीव बिंदल

Raftaar Desk - P2

नाहन, 03 फरवरी (हि. स.)। पंचायती राज संस्थाओं में शहरी निकाय चुनाव में नाहन नगर परिषद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुनकर हैं जिन्हें बुधवार को नाहन नगर परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गिपनीयता की शपथ दिलाई गयी। एस डी एम नाहन रजनेश कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए श्यामा पुंडीर को शपथ दिलाई जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अविनाश गुप्ता को शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। डॉ राजीव बिंदल ने कहाकि पूर्व की नगर परिषद ने भी अच्छा कार्य किया था और अब नई परिषद की मदद से नाहन को एक मॉडल टाऊन के रूप में विकसित करने की कोशिश की जाएगी। उल्लेखनीय हैकि नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा सुरेश कश्यप की छोटी बहन हैं और वो अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। हिन्दुस्थान समाचार /जितेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in