CM Sukhu
CM Sukhu Raftaar
शिमला

Congress Ministrer: कांग्रेस का दावा, सुक्खू सरकार मजबूत, सीएम सुक्खू के साथ सभी 34 विधायक

शिमला, (हि.स.)। कांग्रेस के छह बागियों व तीन निर्दलीयों के दिल्ली में भाजपा का दामन थामने के सिसायी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा, सीपीएस संजय अवस्थी व ज्वालामुखी से कांग्रेस विधायक संजय रतन ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता में दावा किया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार स्थिर है। सभी 34 विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हैं और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

पूर्व विधायकों ने व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते पार्टी के साथ धोखा किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बागी छह पूर्व विधायकों ने व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते पार्टी के साथ धोखा किया है और जनता इनको सबक सिखाएगी। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में बहुमत में है और 5 साल तक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।

कांग्रेस की लड़ाई का फायदा बीजेपी ने उठाया है

आयुष एवम खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि पिछले एक महीने से भाजपा ने अस्थिरता का माहौल पैदा किया है। अब छह बागियों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी ने अपने कार्यकाल के पांच सालों में काम किया होता तो कांग्रेस की 40 सीट नहीं आती। कांग्रेस की लड़ाई का फायदा बीजेपी ने उठाया है। सभी की कुछ अपेक्षाएं जरूर होती हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें मान सम्मान दिया था और इस तरह के कदम उठाने की जरुरत नही थी।

प्रदेश सरकार आगे भी जनहित का काम करती रहेगी- सुक्खू

सीपीएस संजय अवस्थी और संजय रत्न ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में गैर भाजपा सरकारो को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रदेश में भी असफल प्रयास किया जा रहा हैं। बागियों ने कांग्रेस के साथ धोखा किया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हित में काम किया है। उन पर बागी विधायकों ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। निजी स्वार्थों के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने दस गारंटियों में से पांच को पूरा किया है। प्रदेश सरकार आगे भी जनहित का काम करती रहेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in