MP Kishan Kapoor mourns Santosh Shailaja's death
MP Kishan Kapoor mourns Santosh Shailaja's death 
हिमाचल-प्रदेश

सांसद किशन कपूर ने संतोष शैलजा के निधन पर जताया शोक

Raftaar Desk - P2

धर्मशाला, 29 दिसम्बर (हि.स.)। कांगड़ा-चम्बा से लोकसभा सांसद किशन कपूर ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके पुत्र विक्रम शर्मा को प्रेषित एक सन्देश में सांसद किशन कपूर ने कहा है ‘‘आपकी पूज्य माता जी के निधन से अत्यंत व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में ईश्वर समस्त परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की हिम्मत प्रदान करे और दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे।’’ हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in