मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक  
हिमाचल-प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक

Raftaar Desk - P2

शिमला, 21 जुलाई (हि. स.)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जीवन सदैव जनता की सेवा व संगठन को समर्पित रहा, उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने श्रद्धेय लाल टण्डन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह कुशल संगठक, राष्ट्रवादी विचारक और सफल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल प्रखर राष्ट्रभक्त व रामभक्त लाल जी टण्डन का निधन दुःखद है। राम मंदिर आंदोलन में भी उनका योगदान प्रभावी था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल के निकट सहयोगी रहते हुए उन्होंने लखनऊ और उत्तरप्रदेश के विकास में अतुलनीय योगदान दिया था अटल के सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने के बाद लखनऊ सीट से लाल जी टंडन चुनाव लड़े थे। उन्होंने वाजपई जी के चुनाव क्षेत्र लखनऊ की कमान संभाली थी । इसके बाद उन्हें 21 अगस्त 2018 को बिहार के राज्यपाल बनाया गया था और बाद में 20 जुलाई 2019 को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in