kangra-administration-alert-after-confirmation-of-bird-flu-in-pathankot
kangra-administration-alert-after-confirmation-of-bird-flu-in-pathankot 
हिमाचल-प्रदेश

पठानकोट में बर्ड फलू की पुष्टि के बाद कांगड़ा प्रशासन सर्तक

Raftaar Desk - P2

धर्मशाला, 29 मार्च (हि.स.)। कांगड़ा जिला के साथ लगते पंजाब के पठानकोट में बर्ड फलू की पुष्टि के बाद कांगड़ा प्रशासन द्वारा भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पठानकोट के साथ लगते जिला के सीमावर्ती छह गांवों में मुर्गे ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिलाधीश कांगड़ा की ओर से जारी आदेशों में पठानकोट की ओर से आने वाले पॉल्ट्री मुर्गों पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पठानकोट के साथ जिला कांगड़ा की भी सीमाएं लगती हैं ऐसे में जिला में बर्ड फलू के फैलने की संभावना बनती है। इन संभावनाओं को खत्म करने के लिए ही एहतियात के तौर पर तहसील इंदौरा के थपकौर, गगल, लखनपुर, बरी खड्ड, जटौली व टिक्करी गांव से पॉल्ट्री उत्पादों को लाने व बाहर भेजने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। उधर जिलाधीश के आदेशों के बाद एसडीएम इंदौरा इस पर नजर रखेंगे। जिलाधीश ने एसडीएम को इन आदेशों की अनुपालना करवाने तथा अवेहलना करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए हैं। गौरतलब है कि कांगड़ा के पौंग झील क्षेत्र में भी बीते दिनों प्रवासी पक्षियों के मरने के बाद जिला में पहले से ही बर्ड फलू को लेकर प्रशासन सर्तक है। वन्यप्राणी विभाग ने मरे हुए पक्षियों के सैंपल जालधंर तथा भोपाल की लैब को जांच के लिए भेजे हैं जिकनी रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं एहतियात के तौर पर झील क्षेत्र को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील