Jairam Thakur mourns the death of former Gujarat Chief Minister Madhav Singh Solanki
Jairam Thakur mourns the death of former Gujarat Chief Minister Madhav Singh Solanki 
हिमाचल-प्रदेश

जयराम ठाकुर ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर जताया शोक

Raftaar Desk - P2

शिमला, 09 जनवरी (हि.स.)। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जताया है। माधव सिंह सोलंकी ने शनिवार सुबह आखिरी सांस ली। वह 94 वर्ष के थे। माधव सिंह सोलंकी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपने ट्वीट के माध्यम से सोलंकी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता माधव सिंह के निधन के दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील-hindusthansamachar.in