himachal-municipal-election-results-begin-for-assembly-elections-2222-anurag-sharma
himachal-municipal-election-results-begin-for-assembly-elections-2222-anurag-sharma 
हिमाचल-प्रदेश

हिमाचल में नगर निगम चुनाव के नतीजे विधानसभा चुनाव-2022 का आगाजः अनुराग शर्मा

Raftaar Desk - P2

08/04/2021 शिमला, 08 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने प्रदेश के नगर निगम चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सेवादल के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों सहित कांग्रेस पाटी के कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनावों की जीत पर बधाई दी। अनुराग शर्मा ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि चारों नगर निगम चुनावों के नतीजों में पार्टी ने पूरी निष्ठा व मेहनत से पार्टी के समर्थन में काम किया है। जिसका परिणाम आज हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पालमपुर व सोलन में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है और मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी को छोड़ बाकि किसी भी नगर निगम चुनावों में भाजपा को बहुमत नहीं मिला उससे जाहिर है कि जनता अब भाजपा से परेशान हो चुकी है। अभी तो शहर के लोगों ने ही प्रदेश सरकार को अपना जवाब दिया है, ग्रामीण जनता विधानसभा चुनाव 2022 में अपना जवाब देगी। अनुराग शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनावों से स्पष्ट हो चुका है कि आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों, महंगाई व किसानों पर हो रहे अत्याचार से परेशान हो चुकी है, जिसका खामियाजा आने वाले समय वर्ष 2022 में भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अब रफ्तार पकड़ ली है और जीत की ओर अग्रसर हो चुकी है। अब आने वाले समय में दिल्ली भी दूर नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील