haroli-bjp-mandal-president-ravindra-jaswal-died-state-bjp-leaders-including-nadda-jayaram-expressed-grief
haroli-bjp-mandal-president-ravindra-jaswal-died-state-bjp-leaders-including-nadda-jayaram-expressed-grief 
हिमाचल-प्रदेश

हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र जसवाल का निधन, नड्डा-जयराम सहित प्रदेश भाजपा नेताओं ने जताया शोक

Raftaar Desk - P2

शिमला, 21 फरवरी (हि.स.)। जिला ऊना के हरोली भाजपा मण्डल के अध्यक्ष रविन्द्र जसवाल का रविवार को निधन हो गया। रविन्द्र जसवाल 60 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व प्रदेश भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि रविन्द्र जसवाल पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। पार्टी उनके योगदान को सदैव याद रखेगी। उन्होंने कहा कि रविन्द्र जसवाल के निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य करना कठिन होगा। उन्होंने रविन्द्र जसवाल के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है। भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील