congress-protest-against-rising-prices-of-lpg-including-petrol-diesel
congress-protest-against-rising-prices-of-lpg-including-petrol-diesel 
हिमाचल-प्रदेश

पेट्रोल, डीजल सहित रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांगे्रस का प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

धर्मशाला, 11 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कांगड़ा जिला में कांगे्रस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। जिला के सभी 15 उपमंडलों में कांगे्रस ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय धर्मशाला में भी ब्लाॅक कांगे्रस ने पेट्रोल, डीजल सहित रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विरोध स्वरूप गैस सिलेंडर सर पर उठा कर महिलाओं और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही साथ मोटर बाइक और कार को रस्सी के साथ खींच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। विधानसभा क्षेत्र के टंग नरवाना स्थित पेट्रोल पंप के बाहर किया गया कांगे्रस ने यह धरना प्रदर्शन किया। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील