congress-burnt-double-engine-government
congress-burnt-double-engine-government 
हिमाचल-प्रदेश

कांग्रेस ने फूंकी डबल इंजन सरकार की अर्थी

Raftaar Desk - P2

कुल्लू, 05 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली गई जिसमें बार बार शंख ध्वनि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार के विरुद्ध खूब नारेबाजी की गई। कुल्लू मुख्यालय में केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार की अर्थी जलाई गई। जब तक कि पुलिस अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाती उस समय तक अर्थी धू धू कर जल उठी व पुलिस मूक दर्शक बनकर तमाशा देखती रही। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए ढालपुर चौक में पहुंचे जहां प्रदर्शन धरने में बदल गया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण होना था लेकिन वह पांच मिनट में ही निकल गए। कांग्रेस नेताओं द्वारा अधूरे भाषण के विषय पर राज्यपाल का विरोध किया गया।लेकिन भाजपा ने षड्यंत्र के तहत कांग्रेस विधायकों पर झूठे केस दर्ज कर दिए। ठाकुर ने कहा महंगाई आसमान छू रही है आज डिपू का राशन बाजार में बिकने वाले राशन के बराबर हो चुका है। गेस सिलेंडर 850 के पार हो चुका है। पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू गई हैं जिसके चलते हर चीज़ महंगी हो गई है यह सभी बातें कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा में इन मुद्दों को उठाया जाना था। यही नहीं कोरोना के दौर में हुए घोटालों पर सदन के पटल पर विषय रखने थे। कांग्रेस नेताओं द्वारा किसानों पर हो रही ज्यातियों पर बात रखनी थी। हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल/सुनील