chief-minister-condoles-the-martyrdom-of-ashok-kumar
chief-minister-condoles-the-martyrdom-of-ashok-kumar 
हिमाचल-प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अशोक कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

Raftaar Desk - P2

26/03/2021 शिमला, 26 मार्च (हि. स.)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे अशोक कुमार की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अशोक कुमार कांगड़ा जिले की पालमपुर तहसील के अंतर्गत धेरू गांव के रहने वाले थे और श्रीनगर में एक बड़े आतंकी हमले के दौरान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए अशोक कुमार के सर्वाेच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल