car-falls-in-a-ditch-in-chaupal-one-dead
car-falls-in-a-ditch-in-chaupal-one-dead 
हिमाचल-प्रदेश

चौपाल में कार खाई में गिरी, एक की मौत

Raftaar Desk - P2

शिमला, 08 मई (हि.स.)। चौपाल उपमंडल में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चौपाल के मडोग निवासी भूपिंदर चौहान के रूप में हुई है। दुर्घटना चौपाल-कुपवी सड़क पर मडोग नामक स्थान पर शुक्रवार रात 8 बजे हुआ। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार सड़क से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़की। देर रात वहां से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने दुर्घटनाग्रस्त कार को खाई में गिरा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो चालक गम्भीर रूप से घायल था। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील