सात अगस्त से चार जिलों के प्रवास पर निकलेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप
सात अगस्त से चार जिलों के प्रवास पर निकलेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप 
हिमाचल-प्रदेश

सात अगस्त से चार जिलों के प्रवास पर निकलेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप

Raftaar Desk - P2

शिमला, 01 अगस्त (हि.स.)। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप आगामी सात, आठ, नौ और 10 अगस्त को संगठनात्मक जिला देहरा, ऊना, हमीरपुर तथा बिलासपुर का प्रवास करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सात अगस्त को जिला देहरा, आठ अगस्त, 2020 को ऊना, नौ अगस्त को हमीरपुर तथा 10 अगस्त को जिला बिलासपुर की बैठकों में भाग लेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील-hindusthansamachar.in