bandaru-dattatreya-paid-tribute-to-deen-dayal-upadhyay
bandaru-dattatreya-paid-tribute-to-deen-dayal-upadhyay 
हिमाचल-प्रदेश

बंडारू दत्तात्रेय ने दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

Raftaar Desk - P2

शिमला, 11 फरवरी (हि.स.)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को राजभवन में भारतीय जन संघ के सह संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय को उनकी पुन्य तिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों को याद किया। राज्यपाल ने कहा कि उपाध्याय दूरदर्शी, बुद्धिजीवी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने लोगों के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर अथक प्रयास किए। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील-hindusthansamachar.in