गुरुग्राम में घर के बाहर लेटे व्यक्ति पर अज्ञात हमालवरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
गुरुग्राम में घर के बाहर लेटे व्यक्ति पर अज्ञात हमालवरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां 
हरियाणा

गुरुग्राम में घर के बाहर लेटे व्यक्ति पर अज्ञात हमालवरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

गुरुग्राम, हि.स.। शहर के शक्ति नगर में देर रात को अपने घर के बाद लेटे एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने खुद ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

व्यक्ति को बुरी तरह पीटा

जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी अजय भारद्वाज अपने घर के बाहर लेटा हुआ था। शुक्रवार देर रात कुछ बदमाश वहां पर आए। उन्होंने आते ही अजय पर डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान उस पर गोली भी दागी। उसे बुरी तरह से पीटकर, घायल करके आरोपी वहां से फरार हो गये। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। बुरी तरह से घायल अजय भारद्वाज ने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

अजय भारद्वाज एक बस के हैं ड्राइवर

मौके पर पहुंची शिवाजी नगर थाना पुलिस ने अजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोली चलने की सूचना के बाद क्षेत्र में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंचे एसीपी शिवा अर्चन शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज देखे। अजय भारद्वाज की पत्नी कुसुम ने बताया कि पार्क में कुछ गलत आचरण के लोग बैठते हैं। उनके पति अजय भारद्वाज ऐसे लोगों का विरोध करते हैं। उन्हें शक है कि पार्क की रंजिश के कारण ही किसी ने उनके पति के साथ मारपीट और गोली मारी है। दो बच्चों के पिता अजय भारद्वाज एक बस के ड्राइवर हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।