Naib Singh Saini
Naib Singh Saini  Raftaar
हरियाणा

Haryana Politics: खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मिली हरियाणा की कमान, विधायक दल की मीटिंग में हुआ फैसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के सियासत में जारी बड़े उलट फेर के बाद एक बड़ी खबर समने आ रही है। इस खबर के अनुसार हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सैनी आज शपथ लेंगे। विधायक दल की मीटिंग में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। फिलहाल, उनके नाम का औपचारिक ऐलान होना बाकी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनके नाम पर विधायक दल की मीटिंग में सहमति बन गई है।

सैनी आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मनोहर लाल खट्टर ने आज सीएम के पद से इस्तीफा दिया और इसके बाद चंडीगढ़ में भाजपा के नए सीएम के नाम पर मंथन के लिए विधायक दल की मीटिंग शुरू हुई। इस दौरान कुरुक्षेत्र से मौजूदा सांसद और भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नाम पर सभी विधायकयों की सहमति बनी है। सैनी आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कौन हैं नायब सिंह सैनी?

नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे थे। नायाब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर आसीन थे। साल 2012 में भाजपा ने उनको जिलाध्यक्ष बनाया था। सन् 2014 मे नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री भी रहें थे। सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखते हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in