बेमौसम बारिश से खराब फूलगोभी की फसल पर किसान ने चलाया रोटावेटर
बेमौसम बारिश से खराब फूलगोभी की फसल पर किसान ने चलाया रोटावेटर 
गुजरात

बेमौसम बारिश से खराब फूलगोभी की फसल पर किसान ने चलाया रोटावेटर

Raftaar Desk - P2

अहमदाबाद,16 दिसम्बर (हि.स.)। गुजरात के सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, उत्तर गुजरात में बेमौसम ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसान अपनी मेहनत की फसल को बर्बाद देखकर परेशान हैं। वीरपुर में कुछ किसानों ने बारिश से खराब सब्जियों की फसल पर रोटावेटर चला दिया। बारिश से गोभी के फूलों की फसल खराब होने लगी है। साथ ही बाजार में कीमतें भी काफी कम हो गई हैं। इससे किसान अपनी लागत भी निकाल पा रहे हैं। बुधवार को किसान हसमुखभाई साकरिया ने बताया कि उसने 22 बीघा में फूलगोभी और फूल लगाया था लेकिन बेमौसम बारिश के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई है। बाजार में खराब फूलगोभी एक रुपये किलो भी कोई खरीदने को तैयार नहीं है। इसलिए आज मैंने 10 बीघा खड़ी फूल और फूलगोभी की फसल पर रोटावेटर चला दिया है।कुछ दिन पहले सौराष्ट्र में बेमौसम बारिश से कई क्षेत्रों में गेहूं, जीरा, धनिया, कपास आदि को नुकसान हुआ। इसके अलावा सब्जी की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in