ahmedabad-municipal-corporation-election-the-groom-arrived-on-horseback-to-cast-his-vote
ahmedabad-municipal-corporation-election-the-groom-arrived-on-horseback-to-cast-his-vote 
गुजरात

अहमदाबाद नगर निगम चुनाव : घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचा दूल्हा

Raftaar Desk - P2

अहमदाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। भारतीय लोकतंत्र में मतदान का दिन एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। मतदान के दिन बुजुर्ग से लेकर बीमार व्यक्ति तक, यहां तक कि दूल्हा- दुल्हन भी अपने मताधिकार करने से नहीं चूकना चाहते हैं। ऐसा ही नजारा अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में मतदान के दिन कई मतदान केन्द्रों पर देखने को मिला। सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद अलग अलग मतदान केन्द्रों पर दूल्हाें ने अपने परिजनों के साथ वोट डाला। अहमदाबाद नगर निगम के थलतेज वार्ड निवासी धनराज बारोट की आज शादी है, वह बारात ले जाने से पहले पर घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचा। दूल्हा के साथ परिवार और अन्य सदस्यों ने भी सुबह 8 बजे वोट डाला। असरवा इलाके में भी शादी से पहले दूल्हा वीरेंद्र राठौर भी शाही धूमधाम से खुली जीप से वोट डालने के लिए खोखरा इलाके के एक मतदान केंद्र पर पहुंचा। इस प्रकार वड़ोदरा के फतेहपुरा कालूपुरा निवासी सोनक प्रकाशभाई राणा (नेपाली) ने भी शादी से पहले परिवार के साथ वोट डाला। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस