गोठवाल ने संभाला दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार
गोठवाल ने संभाला दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार 
दिल्ली

गोठवाल ने संभाला दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (हि.स.). दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में रविवार को प्रदेश कार्यालय में दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा अनुसूचित जाति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तैयार खड़ी है। उनके विकास व उनके शोषण व अन्याय के प्रति समय-समय पर हमेशा आवाज उठाती है, दलित वर्ग की आवाज को आगे तक पहुंचाया जाता है। गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गोठवाल अपने नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और आमजन के विश्वास पर खरे उतरेंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोठवाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी प्रदान की गई है वे इस जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in