कोरोना काल में बिहार चुनाव कराना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : संजय सिंह
कोरोना काल में बिहार चुनाव कराना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : संजय सिंह  
दिल्ली

कोरोना काल में बिहार चुनाव कराना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : संजय सिंह

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (हि.स.)। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि कोरोना काल में बिहार चुनाव घोषित करना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। संजय सिंह ने कहा कि जब देश में एक लाख के करीब कोरोना मरीज रोज मिल रहे हैं, जब कोरोना की वजह से संसद का कामकाज भी स्थगित करना पड़ रहा है। ऐसे समय में बिहार चुनाव घोषित करना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के इशारे में लिया गया फैसला है। जबकि भाजपा का सहयोगी दल जन शक्ति पार्टी अभी खुद चुनाव न कराने के पक्ष में था। चुनाव आयोग का यह फैसला भाजपा के कहने में लिया गया है। जब कोरोना के कारण देश की संसद नहीं चल सकी उसे बंद करना पड़ा, आप ऐसे समय में चुनाव करवा रहे है। उल्लेखनीय है कि आज चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार बिहार में तीन चरणों में मतदान होंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in