एनडीएमसी मुख्यालय में स्थापित होगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा, महापौर ने की शुरुआत
एनडीएमसी मुख्यालय में स्थापित होगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा, महापौर ने की शुरुआत 
दिल्ली

एनडीएमसी मुख्यालय में स्थापित होगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा, महापौर ने की शुरुआत

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के मुख्यालय में शुक्रवार को महापौर जय प्रकाश ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के निर्माण की आधारशिला रखी। महापौर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर प्रसिद्व विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। वे भारतीय संविधान के वास्तुकार थे। उन्होंने संविधान का निर्माण कर देश को मजबूत संविधान प्रदान किया। संविधान शिल्पी के रूप में बाबा साहब ने अपने पूरे जीवन की साधना को संविधान को समर्पित किया था। इस अवसर पर एनडीएमसी में स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी, नेता सदन योगेश वर्मा, पूर्व महापौर अवतार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in