आरडब्ल्यूए के गेटों को तोड़ एमसीडी ने लोगों को दुख देने का काम किया : सोमनाथ भारती
आरडब्ल्यूए के गेटों को तोड़ एमसीडी ने लोगों को दुख देने का काम किया : सोमनाथ भारती  
दिल्ली

आरडब्ल्यूए के गेटों को तोड़ एमसीडी ने लोगों को दुख देने का काम किया : सोमनाथ भारती

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) नेता दुर्गेश पाठक और मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती ने शनिवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। विधायक भारती आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित एमसीडी ने कल बिना नोटिस दिए ग्रीन पार्क एक्सटेंशन में निवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए आरडब्ल्यूए के 8 गेटों को तोड़ दिया। आरडब्ल्यूए ने आए दिन हो रही आपराधिक गतिविधियों से परेशान होकर अपने पैसे से गेट लगवाए थे, जिसे तोड़ कर एमसीडी ने निवासियों को असुरक्षा और दुख देने का काम किया है। पार्टी मुख्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता में सोमनाथ भारती ने कहा कि एमसीडी में बैठी भाजपा दिल्ली की जनता और आरडब्ल्यूए को परेशान कर रही है। शुक्रवार को भाजपा शासित एमसीडी ने मनमानी करते हुए ग्रीन पार्क एक्सटेंशन में बिना कोई नोटिस दिए, सुरक्षा के लिए लगाए गए आरडब्ल्यूए के आठ गेटों तो बुरी तरह से तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यह सभी गेट आरडब्ल्यूए ने अपने पैसों से लगवाए थे, इन गेटों को लगाने में एमसीडी को कोई भागीदारी नहीं थी। सोमनाथ भारती ने कहा कि हमारी मांग है कि निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी गेटों पर पुलिस कांस्टेबल लगाए जाएं। ‘आप’ आरडब्ल्यूए के साथ है। उन्होंने कहा कि एमसीडी दिल्ली में जहां गेट तोड़ेगी, आम आदमी पार्टी वहां गेट लगवा कर निवासियों को सुरक्षा प्रदान करेगी। आप नेता दुर्गेश पाठक ने निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के सभी आरडब्ल्यूए गेटों को तोड़ने की भाजपा की यह खतरनाक योजना है। आप इस तरह से गेट तोड़ने नहीं देगी और यदि तोड़ा जाता है, तो उसे दोबारा लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है, जैसे भाजपा दिल्ली वालों से युद्ध लड़ रही है। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in