दिल्ली में उप्र भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
दिल्ली में उप्र भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में 
दिल्ली

दिल्ली में उप्र भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 08 जुलाई (हि.स.)। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यक्रताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनीवास बीवी ने ट्वीट कर कहा कि जितनी पुलिस फोर्स उप्र भवन के बाहर मेरी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी में लगायी, काश सरकार ने कानपुर में आतंकियों को पकड़ने में लगायी होती तो आज 8 पुलिसकर्मी जिंदा होते। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना ने पूरे उप्र को हिलाकर रख दिया। पुलिस जगह-जगह विकास दुबे की तलाश और छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस उसके साथियों की धर पकड़ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in